ANTI CORRUPTION MOVEMENT BHARAT

छत्तीसगढ़ की 26 महिला पत्रकार तथा जनसंपर्क विभाग से 6 अधिकारी गुजरात अध्ययन यात्रा पर

चरचा, कोरिया छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट), छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने वीडियो काल करके बताया कि जिला कोरिया बैकुंठपुर एमसीबी छत्तीसगढ़ की 26 महिला पत्रकार एवं जनसंपर्क विभाग से 6 अधिकारी अध्ययन यात्रा पर गुजरात विधानसभा देखने गए। पोरबंदर में महात्मा गांधी का जन्म स्थान, त्रिवेणी संगम और दुनिया का दूसरा सिंह सफारी दिखाया गया जहां पर शेर चिता हिरण नीलगाय मोर अनेक प्रकार की जीव जंतुओं से रूबरू देखने का मौका मिला। कई कई मंदिरों के दर्शन कराया गया।   कोरिया जिला की पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ अध्यक्ष, कमरून निशा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

जिला कोरिया बैकुंठपुर कमरून निशा के द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ केस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जय स्ववाल का वीडियो कॉल बस में उपस्थित सभी पत्रकारों से की वार्तालाब और सभी महिला पत्रकारों को दिए शुभकामनाएं।

छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकारों की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि महिलाओं को प्राथमिकता दी गई जिसके लिए हम मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं

अनेकों मंदिरों और अनेक का ऐतिहासिक जगह पर लेकर जा रहे हैं जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, आपकी कमरुन निशा पत्रकार मेरे क्षेत् कोरिया जिला , की जनता जो मुझे कॉल पर एवं फेसबुक व्हाट्सएप में शुभकामनाएं दे रहे हैं मैं उनका दिल से आभार व्यक्त करती हूं, सदा अपने क्षेत्र के लिए अपने कलम से लिखती रहूंगी क्षेत्र की अच्छाइयां क्षेत्र की भ्रष्टाचार को उजागर करूंगी एवं शासन प्रशासन की योजनाओं का क्षेत्र की जनता तक अपने लेख से अवगत करती रहूंगी

Leave a Comment

Latest News