जिला कोरिया। जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया (पंजीकृत) द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस मनाया गया, चरचा, कोरिया छत्तीसगढ़, 77वे गणतंत्र दिवसके पवअवसर पर प्रेमाबाग स्थित जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब, पत्रकार भवन ,केकार्यालय में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब केक्लब अध्यक्ष प्रविंद्र सिंह सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में गुजरात भ्रमण से लौटी सीजी डीपीआर टीम की सदस्य जूही खातुन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया।
ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष प्रविंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष राजेश राज गुप्ता, महासचिव योगेश चन्द्रा, कोषाध्यक्ष कृष्ण विभूति तिवारी, संरक्षक अशोक सिंह, कार्यालय प्रभारी सचिव जूही खातुन, जिला जर्नलिस्ट केवरिष्ठ सदस्य अजय ठाकुर, शैलेश गुप्ता सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए और पत्रकारिता के माध्यम से समाज हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
महासचिव योगेश चन्द्रा ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों को एकजुट मंच प्रदान करता है, जहां से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को मजबूती के साथ उठाया जा सकता है। वहीं संरक्षक अशोक सिंह ने संगठन की एकता, अनुशासन एवं पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान हेतु सतत प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद, सौहार्द और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के आदान–प्रदान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने देश की अखंडता, एकता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। सटीक, सत्य एवं तथ्यपरक समाचारों के माध्यम से आमजन तक सही जानकारी पहुंचाना पत्रकारिता का मूल उद्देश्य होना चाहिए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाओं एवं सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। सभी पत्रकारों से आग्रह किया गया कि समाचार प्रकाशन से पूर्व तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करें, जिससे समाज में विश्वास और पारदर्शिता बनी रहे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। साथ ही पत्रकारों ने यह संकल्प लिया कि वे निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से शासन–प्रशासन एवं आम जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात आपसी सौहार्द के साथ प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।














