ANTI CORRUPTION MOVEMENT BHARAT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कराने का दिया आश्वासन

(अमेरिका से एसीएम भारत न्यूज़ की रिपोर्ट)

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ओमकार गुप्ता ने आज अमेरिका के सैंडीयागो शहर में भारत मूल की प्रसिद्ध समाजसेवी और कानपुर की मूल निवासी नीलू भारद्वाज से संगठन के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

नीलू भारद्वाज अमेरिका में सनातन धर्म की धर्म ध्वजा को मजबूती से फहरा रही हैं।

श्रीमती भारद्वाज ने संस्था के उद्देश्यों और कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए संस्था को आश्वस्त किया है कि हिंदुस्तान में कहीं भी अगर एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के पदाधिकारी को मेरी आवश्यकता होगी तो मैं हमेशा संगठन के सहयोग के लिए तत्पर रहूंगी।

आदरणीय भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष आदरणीय सतीश महाना जी से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है।

मित्रों, बहन श्रीमती भारद्वाज के वृद हस्त से संस्था लाभान्वित होगी ऐसा हमें विश्वास है।

Leave a Comment

Latest News