ए सी एम भारत न्यूज़ की रिपोर्ट
मेरठ, 8 अप्रैल। अपना दल (एस) की जिला संगठन की एक बैठक आज सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी हॉल में जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व और अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार हेतु जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के कार्य का विभाजन किया गया। प्रत्येक विधानसभा में महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों की एक कमेटी बनाकर सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रत्येक मंच के अध्यक्षों एवं विधानसभा अध्यक्षों को भी निर्देश दिये गये कि अप्रैल माह में अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लें। आगामी पंचायत चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए एकजुट होने का आहवान किया और सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारीओ को निर्देशित किया गया है कि10अप्रैल को अपनी विधान सभा मे जाकर बैठक कर बैठक के फोटो सहित विज्ञप्ति पार्टी के सभी गुरूप मे डाले।
बैठक मे मुख्य रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका पटेल, श्रीमती दीपा लोधी,बलराम चौधरी जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल शर्मा, यामीन खान जिला सचिव ,नवनीत गुप्ता जिला महासचिव , योगेन्द्र सिंह,जिला सचिव, नितिन पटेल जिलाध्यक्ष युवा मंच, डा०विक्रात वर्मा चिकित्सा मंच , समर्थ अग्रवाल युवा मंच, फौलाद कुरैशी अध्यक्ष मेरठ दक्षिण विधान सभा, दिलशाद अंसारी अध्यक्ष मेरठ शहर विधानसभा, अनुज पाठक, डॉo ओमकार गुप्ता जिला मिडिया सचिव, नीरज भारद्वाज, मनोज सिंह, गुलवीर प्रधान, रविंद्र प्रकाश गर्ग,रिकु लोहिया, शुभम शर्मा, आदि रहे














