ANTI CORRUPTION MOVEMENT BHARAT

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने उपलब्ध कराए तीन कचरा वाहन और एक मोर्चरी वाहन

(छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट)

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल के निधि से तीन कचरा वाहन एक मर्चरी एक सब वाहन उपलब्ध कारा ए ,नगर पालिका शिवपुर चरचा के फिल्टर पलान्ट मे नगर पालिका द्वारा वृक्षारोपण, शव वाहन, मोर्चूरी फ्रिजर एवं कचडा वाहन का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व श्रम मंत्री वर्तमान बैकुंठपुर विधायक भइया लाल राजवाडे,कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अथिति के रुप मे नपा उपाध्यक्ष राजेश सिह, भाजपामण्डल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा, उप अभियंता आलोक चक्रधारी, धर्मेंद्र सिंह, श्याम नारायण यादव, विजय नाथ सिंह बद्री प्रसाद, राजकिशोर रमेश मलिक, अभिमन्यु मुढली, पत्रकार नीरज गुप्ता पत्रकार हरिभूमि अंकित अग्रवाल, एशियामभारत न्यूज़ के प्रभात दास,पार्षद रामकली पाल, संतोषी एक्का, कुण्डल साय, लाल मोहम्मद, कुमुद मिश्रा, संतोषी एक्का, प्रदीप राजवाड़े,सहित पार्षदगण सामिल रहे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता नगर पालिका शिवपुरअध्यक्ष अरुण जयसवाल ने किया।इस दौरान मुख्य अतिथियो का पुष्प गुच्छ से समानित किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों भइया लाल राजवाडे कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने डोर टू डोर कचडा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात एक पेड माँ के नाम को लेकर फिल्टर पलान्ट मे फलदार पौधा लगाया गया. जहा हजारों फलदार पौधे लगाये गये. साथ ही काफी समय से नगर वासियो कि मागं रही कि चरचा क्षेत्र मे शव वाहन , मोर्चुरी फ्रिजर कि आवश्यकता है. जहां क्षेत्र वासियो को दुसरे जगह से मगाना पडता था. इस समस्या को लेकर न
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल नेअपनी निधी से शव वाहन , मोर्चुरी फ्रिजर नगर वासियों को सौगात दी।।वही पर्यावरण को देखते हुए वीमेन ट्री के पहल अंतर्गत शहरी क्षेत्रों मे हरियाली बढाने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए महिला भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई है. जो भारत सरकार की एक अनोखी पहल है कि एक पेड माँ के नाम से मुहिम चलाया गया। इस पहल के तहत महिला स्व सहायता समुह एस,एच,जी,एस को पौधारोपण देखभाल, संरक्षण, जियो टैगिंग और जागरुकता जैसे कार्यों मे जोडा जायेगा। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण मे मदद करेगा अपितु एस,एचजी,एस ,को स्थानीय स्तर पर आजीविका और सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करेगा.जिसके लेकर निकाय द्वारा वृक्षारोपण एवं निगरानी कार्य के लिए आवश्यक उपकरण एवं सामग्री उपलब्ध करायेगी।साथ ही प्रत्येक एसएचजी को कार्य के लिए राशि आठ हजार प्रति माह भुकतान किया जाएगा पूर्व श्रममंत्री. वर्तमान विधायक भइया लाल राजवाड़े ने कहा कि नगर पालिका शिवपुर चरचा द्वारा वृक्षारोपण, शव वाहन, मर्चुरी फ्रिजर और कचड़ा वाहन का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्रवासियों के लिए कई सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधाएं न केवल नगर पालिका शिवपुर चर्चाक्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी होंगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगी कि क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों। राजवाड़े ने नगर पालिका शिवपुर चरचा की पहल की सराहना की और कहा कि यह सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है और यह सुविधाएं उसी का एक हिस्सा हैं। श्री राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह सुविधाएं प्रदान की गई हैं और आगे भी क्षेत्रवासियों की मांगों को पूरा करने के लिए काम किया जाएगा।साथ ही मंच के माध्यम से कोरियाकलेक्टर को अवगत कराया कि थीनजून वाली मार्ग को प्रारम्भ करने के लिए फोरेस्ट विभाग से परमिशन लेकर काम चालू कराया जाये कोरिया कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि मुझे मालूम है इसके में प्रयास करूंगा जो चरचा वासियो व ग्राम वासियो कि 19 किलो मिटर कि दूरी घटकर मात्र 6 किलो मिटर कि रह जाये जो पहले ढाई किलोमीटर कि मार्ग बन चुका था बस साढे तीन किलोमीटर बनना बाकि रहा।कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका शिवपुर चरचा द्वारा वृक्षारोपण, शव वाहन, मोर्चुरी फ्रिजर और कचड़ा वाहन का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्रवासियों के लिए कई सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधाएं न केवल क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी होंगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगी कि क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों। कोरियर कलेक्टरश्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है और यह सुविधाएं उसी का एक हिस्सा हैं, उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्रवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और यह सुविधाएं उसी को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई हैं। श्रीमती त्रिपाठी ने नगर पालिका शिवपुर चरचा की भूमिका की सराहना की और कहा कि नगर पालिका द्वारा प्रदान की गई सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बहुत उपयोगी होंगी। कार्यक्रम में आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्रा ने फलदार पेड़ लगाए, कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल की इस सराहना कार्य के लिए सभी कोई सराहना की, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी का भी विशेष योगदान रहा, काफी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी आम नागरिक उपस्थित रहे

1 thought on “नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने उपलब्ध कराए तीन कचरा वाहन और एक मोर्चरी वाहन”

Leave a Comment

Latest News