( डॉ ओमकार गुप्ता की रिपोर्ट)
अमेरिका, सैनडियागो 11नव.। भारतीय वरिष्ठ नागरिक संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त पूर्व कर्नल डीके दत्ता ने कांग्रेस के शासनकाल के 5 वर्षों का और भाजपा के शासनकाल के 5 वर्षों के कार्यों को तुलनात्मक रूप से आम जनता के सुलभ संज्ञान के लिए इस प्रकार से रखा है कि कर्नल दत्ता बताते हैं कि 2014 में कांग्रेस सरकार ने केवल ₹2 लाख तक की वार्षिक आय को ही आय कर से मुक्त कर रखा था जो अब भाजपा सरकार ने 7.75 लख रुपए वार्षिक आय को कर मुक्त किया है जिस कारण अब आम जनता को 5.75 लाख रूपयों पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता जिससे जनता को सीधे-सीधे टैक्स का लाभ प्राप्त हुआअर्थात कांग्रेस सरकार में जनता को 2 लाख से ऊपर जो आमदनी होती थी उस पर टैक्स देना होता था जबकि आज 7.75 लाख रुपए की वार्षिक आय पर भी कोई टैक्स नहीं दिया जाता।
कर्नल दत्ता ने बताया कि 2014 में बैंकों का एनपीए 11% था जबकि 2024 में बैंकों का एनपीए मात्र 0.6%है अर्थात कांग्रेस सरकार में बड़े-बड़े व्यापारियों के लोन माफ करने का प्रतिशत 11 था जबकि यह घटकर 2024 में मात्र 0.6 प्रतिशत ही लगभग रह गया है।
2009 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने 1. 57 लाख करोड रुपए इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया था जबकि आज भाजपा की सरकार ने 2019 से 24 तक 44.3 लाख करोड रुपए इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए हैं जो देश में बढ़ते रोजगार को दर्शाता है।
कर्नल दत्ता ने बताया कि 2009 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार ने केवल 13 लाख करोड रुपए का वेल्थ क्रिएट किया था जबकि भाजपा की सरकार ने 2019 से 24 तक 320 लाख करोड़ रूपया का वेल्थ क्रिएट किया है।
2014 में कांग्रेस के समय में भारत की जीडीपी दसवीं रैंक पर थी जो आज भाजपा की सरकार में पांचवें रैंक पर है।
केवल 2009 से 2014 तक कांग्रेस सरकार में मंत्रियों ने 78 घोटाले किए जबकि भाजपा सरकार में घोटालो की संख्या जीरो है।














