ANTI CORRUPTION MOVEMENT BHARAT

हिंदू एक होगा तभी सनातन बचेगा

(मथुरा से अश्वनी गौतम की रिपोर्ट)

मथुरा , 12 दिस.। हिंदू अगर एक होगा तो सनातन बचेगा। आज बंगलादेश में हिंदुओं के ऊपर किस तरह का अत्याचार हो रहा है। जिसे पूरी दुनियां देख रही है, लेकिन भारत हिन्दुओं पर रहे अत्याचार के खिलाफ एक जुट हैं। यह बात बरसाना में आयोजित विहिप व बजरंग दल की शौर्य यात्रा के दौरान बजरंग दल के ब्रज प्रांत के संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने कही। शौर्य यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे।
बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर विहिप व बजरंग दल द्वारा पूरे देश में हिंदू एकता को लेके शौर्य यात्रा निकाली जा रही है। शौर्य यात्रा के द्वारा पूरे विश्व को यह संदेश दिया जा रहा है कि बंगलादेश की घटना को लेकर भारत का हिंदू अब एकजुट है। मंगलवार को कस्बे के श्रीजी गार्डन में शौर्य यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुए। माथे पर चंदन, हाथों में भगवा ध्वज लिए सभी लोग जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान बोलते हुए बजरंग दल के ब्रज प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि आज बांग्लादेश में किस तरह से हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है। जिसे पूरा विश्व देख भी रहा है। लेकिन बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर भारत का हिंदू आज एकजुट है। ब्रज प्रांत के विद्यार्थी प्रमुख राहुल जोशी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा। बांग्लादेश में आज हमारे हिंदुओं भाइयों पर जो अत्याचार हो रहा है। उसे देखकर हम शांत नहीं बैठ सकते। विहिप के जिला उपाध्यक्ष एके सैनी कहा कि हिन्दू न पहले डरा हिन्दू न आज डरेगा। बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को भले ही पूरा विश्व देखकर शांत है, लेकिन भारत अपने हिंदुओं भाइयों की रक्षा के लिए सक्षम है।
बैंड बाजों के साथ शौर्य यात्रा श्रीजी गार्डन से प्रारंभ होकर पीली कोठी तिराहा, नया बस स्टैंड, मैंन बाजार, रंगीली गली, फूल गली, बाग मौहल्ला, पुराना अड्डा होते हुए श्रीजी गार्डन पहुंची। इस दौरान
विहिप जिलामंत्री योगेश गौतम, बजरंग दल के जिला संयोजक राम तोमर, बजरंग दल प्रखंड संयोजक गोपाल राजपूत, गौ रक्षक दल के संयोजक चंद्रशेखर बाबा, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, सागर सिंह राजपूत, मोनू चौधरी, लाल सिंह ठाकुर, लक्ष्मण कटारा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Latest News