बैकुंठपुर, कोरिया (छत्तीसगढ़)। जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया ने संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले सदस्यों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। मामले में चार सदस्यों को 24 अक्टूबर से आगामी छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष ने संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने कारण, क्लब के अधिकृत वाट्सएप ग्रुप के अलावा अलग से क्लब के नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाने वाले प्रशांत मिश्रा को निलंबित कर दिया है। साथ ही हाल ही में हुए संगठन के चुनाव के बाद भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया में पुन: चुनाव की तारीख २६ अक्टूबर को फॉरेस्ट नर्सरी में तय करने सहित अन्य कार्यक्रम को प्रसारित करने के मामले में सदस्य अरुण जैन, उसी पोस्ट को लाइक और कमेंट कर प्रोत्साहित करने वाले सदस्य चंद्रकांत पारगिर, दीपक सिंह चौहान को निलंबित कर दिया है। वहीं कमेटी की बैठक में सख्त से सख्त निर्णय लेने के लिए प्रस्ताव पारित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। मामले की जानकारी संभागीय सहायक पंजीयक फर्म एवं संस्थायें अंबिकापुर को भेजी गई है। जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष सिंह ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा है कि संगठन विरोधी कार्य करने वाले सदस्यों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है। भविष्य में कोई भी पदाधिकारी या सदस्यों की संगठन विरोधी कार्य में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
————-














