सम्मानित मित्रो आज दिनांक 26.1.26 को वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्धनगर द्वारा बीटा 2 मार्केट, ग्रेटर नौएडा स्थित वरिष्ठ नागरिक समाज कार्यालय के प्राँगण मे गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया.झँडा फहराने के पश्चात कुछ सम्मानित सदस्यो के द्वारा राष्ट्र भक्ति गीतो से युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये तत्पश्चात मिष्ठान वितरण के उपरांत समारोह का समापन किया गया. कार्यक्रम का संचालन श्री गिरीश कुमार राघव, महामंत्री द्वारा किया गया.इस अवसर पर मख्य रूप से अध्यक्ष रमनपाल सिंह,उपाध्यक्ष श्रीमति उर्वशी सिंह,कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंहल,सहसचिव श्री महीपाल सिंह,पुस्तकालयाध्यक्ष अवधेश कुमार सक्सेना,सर्वश्री धर्मचन्द,देवेन्द्र कुमार सब्बरवाल,हुकुम सिंह,हरीशचन्द्र गुप्ता,सीपी शर्मा,केपी सिंह,डीसी तायल,राजेन्द्र पुरवार,महेंद्र मेरवाना एवं एबी त्रिपाठी,श्रीमति रविप्रभा, श्रीमति अंजनी गोयल आदि सैकडो वरिष्ठ नागरिको की सहभागिता रही.कार्यक्रम समयबद्ध व सुन्दर रूप से सम्पन्न हुआ.आप सभी मित्रो को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें,धन्यवाद व जयहिंद














