एसीएम भारत न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
मेरठ, 22 मार्च। 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपना दल एस के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में कार्यकर्ताओं के एक बैठक बुलाई जिसमें क्षेत्र अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जिले की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं से आशा व्यक्त की है कि वे सब एक अनुशासित सिपाही की तरह काम करेंगे और पार्टी को सफलता के उच्च शिखर तक पहचाने में मदद करेंगे।
मनीष पटेल, बलराम चौधरी, मनोज बंसल शिवकुमार शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। गौरव पटेल, नवनीत गुप्ता, चतरसेन, प्रणव गोयल को जिला महासचिव के पद पर नियुक्ति पत्र दिए गए। यामीन खान, विशाल वर्मा, मोहित गुप्ता, प्रतीक गोयल बबीता गुप्ता को जिला सचिव पद पर नियुक्ति दी गई।
सचिन गुप्ता और डॉक्टर ओंकार गुप्ता को जिला सचिव मीडिया के पद पर नियुक्ति पत्र दिए गए। जिला कार्यकारिणी में एक दर्जन से अधिक कार्यकारिण नियुक्त किए गए।














