चरचा कॉलरी में निकला ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा। जिसका अगवाई स्थानीय विधायक भैया लाल राजवाड़ा ने किया,
चरचा, कोरिया, छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट। स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय गौरव, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली गई इस यात्रा में नगर के नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं, वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे राजीव गांधी चौक, चरचा से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारलोगों के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के जयघोष से मुख्य मार्ग गूंजता रहा। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़, स्थानीय विधायक भईया लाल राजवाड़े एवं जिला भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। इनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, , पंकज गुप्ता, शारदा प्रसाद, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, नगर पालिका शिवपुर अध्यक्ष अरुण जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती कुन्ती चक्रधारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान, उप अभियंता आलोक चक्रधारी, सफाई निरीक्षक हरीश जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु मुदुली, पार्षद श्रीमती रामकली पाल, प्रदीप तिवारी, महामंत्रीसचिन मलिक, आदित्य जायसवाल सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में सेजस स्कूल एवं हिंद विद्यालय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल ऑक्सफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूलके सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लिए उत्साह के साथ भाग लिया। अनुशासन के साथ यात्रा में सहभागिता की। बच्चों की बड़ी संख्या ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। नगर के नागरिकों ने भी जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। राजीव गांधी चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा चरचा के मुख्य मार्ग से होते हुए सुभाष नगर चौक पहुंची। पूरे रास्ते देशभक्ति गीतों एवं भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में शामिल लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह साफ नजर आया। सुभाष नगर चौक पहुंचने के बाद क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही भव्य तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा ने नगर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। तिरंगा यात्रा में नगर के विभिन्न वार्डों से नागरिकों की सहभागिता रही। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे चरचा क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने नगरवासियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाने की अपील की। वहीं उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस तरह नगरवासियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, वह चरचा की एकता और राष्ट्रभक्ति का परिचायक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी भी यात्रा में शामिल रहे। नगर पालिका की ओर से यात्रा को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। राजीव गांधी चौक से सुभाष नगर चौक तक निकली तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा के पदाधिकारियों, महिला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पार्षदों, नगर पालिका कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही। आयोजन ने चरचा नगर में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का माहौल बना दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह गौतम भी अपने साथियों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। पुलिस बल ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को व्यवस्थित रखा तथा यात्रा के पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। पुलिस की मुस्तैदी के चलते तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई।













