सोशल मीडिया ने बदली पत्रकारिता की दिशा और दशा, संपादक सुभाष मिश्रा ने कमरुन निशा को किया सम्मानित।
चर्चा, कोरिया (छत्तीसगढ़) से प्रभात दास की रिपोर्ट
जिला एमसीबी चिरमिरी.. दैनिक अखबार चैनल इंडिया की ब्यूरो चीफ कमरून निशा के साथ प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा आज की जनधारा ने जब सवाल किया तो कमरून निशा पत्रकार के द्वारा बताया गया कि मीडिया का स्वरूप समय के साथ-साथ लगातार बदल रहा है प्रिंट मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अब सोशल मीडिया तक पत्रकारिता ने लंबा सफर तय किया है। दैनिक चैनल इंडिया जिला एमसीबी जिला कोरिया ब्यूरो चीफ कमरून निशा को संपादक सुभाष मिश्रा के द्वारा सम्मानितकया गया।
प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा के एक प्रश्न के उत्तर में पत्रकार कमरून निशा ने बताया कि सामने चुनौती यह होती है कि इन सूचनाओं में से तत्व क्या है अफवाह क्या है और खबर के योग्य सामग्री कौन सी है। कमरून निशा ने बताया कि जब हम घर से बाहर कदम निकलते हैं तो अनेकों प्रकार की बात सामने आती है कोई अच्छा बोलता है कोई गलत बोलता है घर के सदस्य गण साथ नहीं देते यह बोलते हैं कि अब तुम्हारे बस की बात नहीं है पत्रकारिता करना। बहुत सारी चुनौती सामने आती है लेकिन हम नारी अपने आप को बदलते हैं और सारी चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और अपने हिम्मत के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपने आप को तैयार कर लेते हैं समय कैसा भी आए पत्रकारिता तो जरूर करेंगे और करते हैं और कामयाबी भी मिलती है इसी को कहते हैं बदलती हुई नारी ने बदला नेचर सिग्नेचर. आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा एवं उनके समस्त टीम जिला प्रतिनिधि राजेश राज गुप्ता का मैं धन्यवाद करती हूं कमरून निशा वर्तमान में कोरिया जिला के श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ अध्यक्ष भी है,














