ANTI CORRUPTION MOVEMENT BHARAT

विवाह योग्य वैश्य युवक युवती का परिचय सम्मेलन

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 25 नव.। वैश्य समाज गाजियाबाद के उपाध्यक्ष प्रतीश गर्ग ने बताया कि वैश्य समाज गाजियाबाद दिनांक 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को हापुड रोड गाजियाबाद स्थित इंपीरियल फॉर्म्स हाउस में 22वा परिचय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है इस सम्मेलन में वैश्य बंधुओ के विवाह योग्य पुत्र एवं पुत्रियों के लिए परिचय कराया जएगा।

 यदि आप वैश्य समाज से संबंधित हैं और अपने विवाह योग्य पुत्र और पुत्रीयों के लिए योग्य वर और वधू की तलाश कर रहें हैं तो वैश्य समाज ग़ाज़ियाबाद (ट्रस्ट ) द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक व युवतियों हेतु 22वां वैश्य परिचय सम्मेलन समारोह दिनांक 12 जनवरी 2025, दिन रविवार को इम्पीरियल फार्मस हापुड़ रोड ग़ाज़ियाबाद में आयोजित किया जा रहा हैं. जिस के लिए आवश्यक पंजीकरण फार्म ₹1100/= में प्राप्त कर सकते हैं. इस में आयोजन स्थल में प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो व्यक्ति प्रवेश पा सकेंगे एवं अभिभावकों के नाश्ते, भोजन एवं शाम की चाय की व्यवस्था निशुल्क रहेगी.

विवाह योग्य वैश्य युवक -युवती परिचय सम्मेलन समारोह परिचय पुस्तिका 2025 भी सभी अभिभावकों को आयोजन स्थल पर दी जाएगी शेष आवश्यक जानकारी एवं नियम फार्म में दिये गये हैं।
फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2024 है।
फार्म प्राप्त करने के लिए
प्रतिश गर्ग, उप प्रधान, वैश्य समाज वसुंधरा, गाजियाबाद से संपर्क किया जा सकता है।

,

Leave a Comment

Latest News