(छत्तीसगढ़ से प्रभात दास की रिपोर्ट)
चर्चा कोरिया छत्तीसगढ़, 24 नव .। नगर पालिका शिवपुर चर्चा के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे प्लेसमेंट कर्मचारीयों ने सोमवार को मुख्य मार्ग पर रैली निकाल कर,शासन प्रशासन को जागरूक करने कि कोशिश किया गया। नगर पालिका शिवपुर चरचा में कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने शासन प्रशासन को जागरूक करने को लेकर शान्ति पूर्ण रूप से चरचा के राजीव गांधी चौक से मुख्य मार्ग होते हुए टावर चौक, व्हीटीसी, नेपाल गेट, महाराणा प्रताप, अम्बेडकर नगर से सुभाष नगर पहुंची, वहां से वापस उसी मुख्य मार्ग से होते हुए कोरिया नीर के समीप रैली समाप्त कर पुनः हड़ताल पर बैठे हैं।इन कर्मचारियों कि 4 सूत्रीय मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है जहां हड़ताल पर जाने से नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल , साफ सफाई ,कि व्यवस्था चरमरा गई है। पालिका क्षेत्र में जहां देखो वहां कचड़ा पसरा हुआ है। नगर पालिका द्वारा सभी कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से नगर पालिका के कुछ कमांडो के द्वारा मुख्य मार्गों पर एक दो दिन झाडू लगाया गया था परंतु अब वह भी नहीं लगाया जा रहा है जिसके कारण मुख्य मार्ग पर कचड़ा पसरा है।इसी के साथ नगर पालिकाद्वारा कमांडो से पानी भी खोलने को कहा गया है जो कि कमांडो के द्वारा जानकारी के अभाव के कारण 10 मिनट तक सप्लाई दे कर बंद कर दिया जा रहा है इस वजह से पानी कि समस्या उत्पन्न हो रही है।अब देखना यह है कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों कि समस्या का समाधान कब हो पाएगा जिससे पालिका क्षेत्र वासियों कि समस्या दूर हो सके।उन कर्मचारियों द्वारा हड़ताल 19 नवंबर 2024 से प्रारंभ किया है जो आज तक निरंतर जारी है।उन कर्मचारियों के 04 सूत्रीय मांग इस प्रकार है:- ठेका प्रथा हटाया जाना।दस वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमितिकरण किया जाना।श्रम सम्मान निधि राशि 4 हजार प्रदाय किया जाना। कर्मचारियों का वेतन निकाय के माध्यम से खाते में भेजा जाना।इन सभी मांगों को लेकर नगर पालिका शिवपुर चरचा के समस्त प्लेसमेंट कर्मचारी , अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने एवं कार्यालय में उपस्थित न होने की सूचना प्रेषित कि है। देखना है की छत्तीसगढ़शासन कब तक इनकी मांगे पूरा करता है














