ANTI CORRUPTION MOVEMENT BHARAT

सुंदरगढ़ एफ सी ओडिशा 4-1से जीत हासिल कर पहुंचा क्वार्टर फाइनल में

छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार प्रभात दास की रिपोर्ट

चर्चा, कोरिया छत्तीसगढ़,सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के आज के तीसरे दिन खेल के खेल मे फुटबॉल क्लब सुंदरगढ़ एफ,सि,(उड़ीसा ) विरुद्ध यूनाइटेड क्लब जम्मू (जम्मू कश्मीर) के मध्य खेला गया,खेल के प्रारंभ के पहले ही मिनट में सुंदरगढ़ उड़ीसा के जर्सी नंबर 90 केखिलाड़ी सुजीत माझी,,के द्वारा जबरदस्त खेल की शुरुआत में 1 मिनट पर,मैदानी गोल दागकर अपने टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी, पहले हाफ के खेल के लगभग 10 मिनट बाद फिर से सुंदरगढ़ उड़ीसा के जर्सी नंबर 11 किरन कुजूरकेद्वारा जबरदस्त गोल् जम्मू के विरुद्ध फिर से दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी, इस तरह पूरे खेल में सुंदरगढ़ उड़ीसा की टीम अपनी आक्रमण जारी रखी सुंदरगढ़ एफ,सी,उड़ीसा के जर्सी नंबर 90 के द्वारा जबरदस्त गोल् करके अपनी टीम को तीन गोल की एक तरफ बढ़त दिला दी पहले हाफ के खेल समाप्त होने के पहले जम्मू कश्मीर के द्वारा एक गोल करके अपनी टीम को खेल में बने रहने का संकेत दिया, मध्यांतर के बाद फिर से दोनों टीमों के द्वारा जबरदस्त खेल देखने को मिला परंतु इस पूरे खेल में फुटबॉल क्लब सुंदरगढ़ एफ,सि,(उड़ीसा )के टीम पूरे खेल में जम्मू कश्मीर के विरुद्ध दबाव बनाकर रखी, दूसरे हाफ का खेल समाप्त होने के कुछ मिनट पूर्व सुंदरगढ़ टीम के सुजीत माझी जर्सी नंबर 90 के द्वारा अपने टीम के लिए चौथा गोल करके अपनी टीम को 4-1 की अजय बढ़त दिलादी,इस खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार फुटबॉल क्लब सुंदरगढ़ (उड़ीसा )के जर्सी नंबर सुजीत कुमार मांझी जर्सी नंबर 90 को खान प्रबंधकसिमरजीत सिंह , इंजीनियर चंदन प्रसाद गौरव दुबे कार्मिक प्रबंधक , जे,पी ,सोनीके हाथों प्रदान किया गया, इस खेल में मुख्य निर्णायक विजय आनंद दीपेश डे, चंदन बेहरा,पप्पू कुमार, मैच कमिश्नर अनिल कचरे रहे, खेल केदौरान काफी संख्या में खेल प्रेमी स्टेडियम में मौजूद रहे कार्यक्रम में मोहम्मद रियाज, महेश कुमार, सुशील शर्मा, नकी अहमद, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद रफीक, प्रदीप डे, अब्दुल्ला रोशन, सुनील बरला, मुनाफ अहमद, धर्मवीर सिंह, ज्ञानेंद्र पांडे,तीसरा दिन में पहला ग्राउंड गोल देखने को मिला रोमांस भारी फुटबॉल खेल में उड़ीसा की टीम लगातार गोल करने का प्रयास किया खेल प्रेमियों को उत्साह देखने को मिला ,आज गुरुवार दिवस इस प्रतियोगिता के दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच ठीक 1:30 बजे से फुटबॉल क्लब( सुंदरगढ़)एफ,सि,उड़ीसा विरुद्ध सेल बोकारो (झारखंड )के मध्य खेला जाएगा एवं दूसरा खेल न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा( कोरिया -छत्तीसगढ़) विरुद्ध मल्लपुरम फुटबॉल क्लब कालीकट( केरल )के मध्य खेला जाएगा!

Leave a Comment

Latest News